healthy foods

बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करना है, तो ब्रेकफास्ट में जरूर खाएं ये चीजें

बढ़ा हुआ बेड कोलेस्ट्रॉल हार्ट डैमेज और अटैक का कारण बन सकता है। इसलिए इसे समय रहते कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। गलत खानपान हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रमुख कारण बन सकता है, जो अंततः हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए सुबह के नाश्ते में कुछ खास खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।    बढ़ते समय के साथ लोगों में हार्ट डिजीज के खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं और हार्ट प्रॉब्लम का रिस्क बढ़ाने वाले सबसे बड़े कारको में हाई कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है।कोलेस्ट्रॉल कहीं आपकी जिंदगी मे हावी न पड़ जाए, इससे बचाव के लिए सबसे पहले आपको यह समझने की जरूरत है कि कोलेस्ट्रॉल हैं। इसे समझने के बाद ही आप अपने लिए सही डाइट का चुनाव कर पाएंगे। कोलेस्ट्रॉल एक वैक्स सब्सटेंस की तरह है, जिनका निमार्ण लिवर के द्वारा होता है। जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है तो फैटी डिपोजिट आर्टरीज में बिल्ड अप होने लगते है, तब विभिन्न अंगों में रक्त के संचार में रूकावट आने लगती है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का सबसे बड़ा कारण होता है, हमारा गलत खानपान। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप  अपने डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जो शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को न बढ़ाए। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए सुबह का नाश्ता कैसा हो।        बदाम का दूध बादाम का दूध मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। यह कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है।नियमित रूप से बादाम का दूध पीने से आपको ऊर्जा मिलती है, जो आपके दिन भर के कामों के लिए आवश्यक है।बादाम का दूध मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों की सेहत के लिए आवश्यक है। यह मांसपेशियों और तंत्रिका कार्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दही फल के साथ फलों के साथ दही का सेवन सुबह के नाश्ते में एक बहुत ही पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।दही लो फैट होने के कारण कैलोरी में कम होता है, और फलों के फाइबर से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह वजन घटाने में मदद कर सकता है। ओट्स ओट्स एक बेहतरीन सुबह का नाश्ता हैं, खासकर जब बात स्वास्थ्य और दिल की सेहत की होती है।ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।यह कोलेस्ट्रॉल (को नियंत्रित करके हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है। मूंगफली मूंगफली एक पौष्टिक नाश्ता है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है।मूंगफली में मोनोअनसेचराइड और पॉलीअनसेचराइड फैट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम भी घटता है  

बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करना है, तो ब्रेकफास्ट में जरूर खाएं ये चीजें Read More »