Home Remedies for Hiccups : जानें हिचकी से राहत पाने के आसान उपाय
280 × 250
वैसे तो हिचकी आना बहुत आम बात है। आमतौर पर पानी पी लेने से इससे आराम भी मिल जाता है। लेकिन, कुछ लोगों में हिचकी की शिकायत बहुत परेशानी खड़ी कर देती है। एक बार शुरू होती है तो रूकने का नाम ही नहीं लेती है। अगर आप उनमें से एक हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हिचकी से राहत पाने के असरदार घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे। हिचकी आने के पीछ बहुत सारे लोग किसी अपने का याद करने का तर्क देते हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। हिचकी आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे भूख से ज्यादा खाना खा लेना, स्पाइसी फूड का सेवन, जल्दी-जल्दी खाना, एसिड रिफलक्स, गर्म के बाद ठंडा खाना, स्ट्रेस, सिगरेट पीना, पाचन में गड़बड़ी आदि। हालांकि, कुछ मामलों में यह गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में यदि आपको आए दिन लगातार हिचकी की शिकायत रहती है, तो एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर करें, साथ में आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं हिचकी से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय।
ऐसा करने से हिचकी हिचकी से राहत मिल सकती है
एक शोध में साफतौर से इस बात का जिक्र मिलता है कि एक गिलास में एक चम्मच पानी को घोलकर पीने से हिचकी से राहत मिल सकती है। यहां तक कि कुछ लोग हिचकी को रोकने के लिए एक चम्मच चीनी खा लेते हैं। इससे भी उन्हें आराम मिल जाता है। एनएचएस भी इस नुस्खे का समर्थन करता है।
कार्बोनेटेड ड्रिंक और बहुत गर्म पेय से बचें
हिचकी के दौरान सोडा जैसे कार्बोनेटेड ड्रिंक, एल्कोहॉल और बहुत गर्म पेय का सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय के लिए इनसे दूरी बनाना और सामान्य तापमान के पेय लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।

ठंडा पानी पिंक
एनएचएस गाइडलाइंस के मुताबिक, एक गिलास ठंडा पानी धीरे-धीरे पीने से भी हिचकी की समस्या को दूर किया जा सकता है। एक शोध में बताया गया है कि ठंडा पानी डायफ्राम की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। इससे हिचकी आना पहले कम और फिर पूरी तरह बंद हो जाती है।
नींबू का रस या सिरके
नींबू का रस या सिरके का सेवन करने से हिचकी रुक सकती है। ये दोनों ही हिचकी की परेशानी पैदा करने वाली नसों को आराम पहुंचाने में मदद करते हैं। ऐसे में हिचकी से निजात पाने के लिए दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।
गलती से भी ये न करें
लगातार हिचकी से परेशान हैं, तो कुछ चीजों से परहेज करना फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान एल्कोहॉल, बहुत गर्म पेय जैसे चाय या कॉफी और सोडा जैसे कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन कम करें। साथ ही स्मोकिंग और च्युइंग गम से भी बचें, क्योंकि इनके कारण हवा निगलने की मात्रा बढ़ सकती है और हिचकी की समस्या परेशान कर सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।