The Niharika Edit

Advertisement
Home  ›  Health  ›  How To Clean Colon Naturally: टॉयलेट में नहीं लगाना पड़ेगा दम, इन 5 मसालों के सेवन से पेट की गंदगी हो जाएगी साफ

How To Clean Colon Naturally: टॉयलेट में नहीं लगाना पड़ेगा दम, इन 5 मसालों के सेवन से पेट की गंदगी हो जाएगी साफ

हल्दी, अदरक, दालचीनी, मेथी और अजवाइन जैसे मसाले भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक गुण पाचन तंत्र को बेहतर रखने, आंतों की सूजन कम करने और पेट की कई सामान्य परेशानियों में मदद कर सकते हैं। जानिए इन मसालों के फायदे। Medically Reviewed by हर घर में किसी न किसी एक को […]
By Niharika Jaiswal   |   August 24, 2026
How To Clean Colon Naturally: टॉयलेट में नहीं लगाना पड़ेगा दम, इन 5 मसालों के सेवन से पेट की गंदगी हो जाएगी साफ
Advertisement
280 × 250
हल्दी, अदरक, दालचीनी, मेथी और अजवाइन जैसे मसाले भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक गुण पाचन तंत्र को बेहतर रखने, आंतों की सूजन कम करने और पेट की कई सामान्य परेशानियों में मदद कर सकते हैं। जानिए इन मसालों के फायदे। Medically Reviewed by

हर घर में किसी न किसी एक को पेट की समस्या देखने को मिलती है। आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल इतनी ज्यादा खराब हो रखी है कि जिसके बुरे प्रभाव हमारी सेहत में देखने को मिल रहा है। न खाने का कोई सही रह गया है और न सोने का कोई सही समय रह गया है। जिसकी वजह से पेट की समस्याओं लोगों में अधिक देखने को मिल रही है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, आपके किचन में मौजूद मसाले आपके पाचन और पेट स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं। पेट की गंदगी को साफ करने के साथ इन मसालों के और भी कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ हैं।

अजवाइन

अजवाइन में पाचन को सुधारने वाले गुण होते हैं, जो गैस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। अजवाइन पाचन को भी आसान बनाता है। यह पेट की गंदगी साफ करने के साथ वेट लॉस में भी मदद करता है। 

Top view of assorted spices in black bowls showcasing different colors and textures.

जीरा 

जीरा वाकई में पेट की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। जीरा पाचन को बेहतर बनाता है और गैस की समस्या को कम  करने में मदद करता है। इसके और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जैसे कि पाचन में मदद करना, वजन घटाने में सहायक और इम्यूनिटी को मजबूत करना। रोज सुबह खाली पेट जीरे वाला पानी पीने से आपको कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी। आप जीरे को पीसकर उसका पाउडर बना लें और उसे दही या सलाद में डालकर के भी खा सकते हैं।  

हींग

जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या है तो उन्हें जींग का सेवन अपने खाने में जरूर करना चाहिए। हींग पेट से संबंधित कई और भी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, जैसे कि गैस और खाने के बाद पेट मे भारीपन महसूस होना। हींग के सेवन से पेट रोज आसानी से साफ होता है। 

सौंफ

सौंफ भी पेट की समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पाचन को सुधारने में मदद करता है। खाने के बाद सौंफ का सेवन करने के खाना जल्दी पचता है। इसमें कई ऐसी प्रोपर्टीज हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को भी ठीक करती हैं। सौंफ को आप अलग-अलग तरीकों से सेवन कर सकते हैं, जैसे कि सौंफ का पानी, सौंफ का चूर्ण या सौंफ वाली चाय।

अदरक

ब्लोटिंग की समस्या को कम करने के लिए अदरक में पाचन को सुधारने और अपच को कम करने में मदद करने वाले एंजाइम्स होते हैं। इसका सेवन पाचन को बेहतर बना सकता है और पेट संबंधित समस्याओं को कम कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Advertisement